Astrology : आज 25 मई 2020 को सोमवार का दिन क्या ला रहा है आपके लिए खास, जानिये यहां
Astrology 25 मई 2020 


आज 25 मई 2020 को सोमवार का दिन क्या ला रहा है आपके लिए खास, जानिये यहां

1. मेष राशि-भाग्योदय का समय, अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं कार्य सफल होंगे। कुछ के कार्यस्थलों पर मशीनरी के बार खराब होने से परेशान आ सकती है, ऐसे में मशीनरी का स्थान परिवर्तन इसका समाधान होगा।

2. वृषभ राशि-धन लाभ के बीच परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

3. मिथुन राशि-जल्दबाजी में फैसले लेने से बचते हुए, काम को सही समय पर पूरा करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

4. कर्क राशि-कार्ययोजना में बदलाव के साथ ही खुद के तौर तरीके भी बदलें। परिवारिक कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

5. सिंह राशि-आर्थिक लाभ के बीच नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। व्यस्तता के चलते कुछ जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें।

6. कन्या राशि-अपने व्यवहार में परिवर्तन लाय। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता हे। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

7. तुला राशि-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि-अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा।

9. धनु राशि-पूर्व में किये निवेशो से लाभ होगा। वहीं यदि किसी बात से परेशान हैं, तो अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर ही निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे।

10. मकर राशि-अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। गुस्से पर काबू रखें।

11. कुम्भ राशि-धन संचय में सफल होने के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम के कार्यो से दूर रहें। विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

12. मीन राशि-कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। किसी भी स्थिति में हताश हो कर न बैठें, अन्यथा नुकसान होगा।