Astrology 29 MAY 2020 : शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Astrology 29 MAY 2020 : शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए


Astrology 29 MAY 2020 : शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए


1. मेष राशि:- रुके कार्य पूर्ण होने के साथ ही आज पुराना धन मिल सकता है। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

2. वृषभ राशि:- कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेकिन अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, नई व्यवसायिक योजना बनेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करे ।अपने आप को संभाले संगती बदले

3. मिथुन राशि:- कार्यसिद्धि होगी। लेकिन, कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रुओं की सक्रियता के बीच थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

4. कर्क राशि:- दिन ठीक नहीं है, जल्दबाजी से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनने की संभावना है।

5. सिंह राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। आपकी वाक् शैली लोग को प्रभावित करेगी। माता से बहस हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

6. कन्या राशि:- धन लाभ के बीच उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। वहीं कार्य क्षमता में वृद्धि के बीच भय, पीड़ा, चिंता और तनाव बने रहेंगे।

7. तुला राशि:- रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लेकिन किसी की बातों पर एकाएक यकीन न करें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव है।

8. वृश्चिक राशि :- निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

9. धनु राशि:- कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

10. मकर राशि:- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपमें से कुछ के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

11. कुम्भ राशि:- आज आप अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर होने की संभावना है। संतान का ध्यान रखें।

12. मीन राशि:- दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका के बीच कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश की संभावना है।