Astrology : Aaj ka rashifal 01 june 2020
 Astrology : Aaj ka rashifal 01 june 2020 


आज का राशिफल : सोमवार को इन लोगों पर रहेगा भगवान शंकर की खास कृपा


1. मेष राशि-

कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा, लेकिन परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

2. वृषभ राशि-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। आप अपने आप को व्यवस्थित करें क्योंकि छोटी मानसिकता से आगे नहीं बढ़ सकते हे।

3. मिथुन राशि-

अपनी चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध न उतारें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

4. कर्क राशि-

रोजगार प्राप्ति के प्रयासों में सफलता के बीच बकाया वसूली होगी। दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

5. सिंह राशि-

कार्यप्रणाली में सुधार के साथ नई व्यवसायिक योजना लागू होगी। लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी, जिसके चलते थकान व अस्वस्थता रहेगी। संगत बदलने के साथ ही आपका संसार भी बदल जाएगा।

6. कन्या राशि-

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे,लेकिन दिन की शुरुआत में रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

7. तुला राशि-

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, साथ ही जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

8. वृश्चिक राशि-

मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। जीवन साथी के साथ विवाद संभव है, इनसे बचें। घर के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।

9. धनु राशि-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की जिद व जायज जरूर में अंतर रखें। ध्यान रहें निर्णय लेने में यदि आप कमजोर रहे तो आप पिछड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है।

10. मकर राशि-

किसी भी नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निवेश करें।दूसरों की मजबूरी को समझते हुए ही सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे।पिता से मतभेद संभव हैं। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

11. कुम्भ राशि-

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, लाभ होगा।

12. मीन राशि-

प्रेम प्रसंग सफल रहेंगे। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं।